• Wed. Mar 18th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

11 नवंबर 1809 – केरल में वेलुत्तम्पि ने ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली, जो ‘कुण्डरा घोषणा’ नाम से जानी जाती है।

11 नवंबर 1811 – कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

11 नवंबर 1943- भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर का जन्म।

11 नवंबर 1982 – इजराइल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत।

11 नवंबर 1982 – उमाकांत मालवीय, प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार का निधन।

11 नवंबर 1888 – स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म।

11 नवंबर 1888- प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का हैदराबाद (सिंध) में जन्म।

11 नवंबर 1918 – पोलैंड स्वतंत्र देश घोषित।

11 नवंबर 1966 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ प्रक्षेपित किया।

11 नवंबर 1973 – पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।

11 नवंबर 1975 – अंगोला को पुर्तग़ाल से आजादी मिली।

11 नवंबर 2004 – फलस्तीनी नेता एवं फलस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासिर अराफात का 75 साल की उम्र में निधन।

11 नवंबर 2008 – आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी एवं राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *