• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से मचा हड़कंप।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के लालजी जोत इलाके से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया।इस दौरान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उक्त व्यक्ति का शव को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक नेपाल का नागरिक हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *