• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली 75 साल की उम्र में आखिरी सांस।

By

Nov 15, 2023 #निधन

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सहारा इंड‍िया की तरफ से बताया गया क‍ि सुब्रत रॉय को मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायब‍िटीज की समस्यायें थी। कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *