• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग, 16 नवंबर 2023, गुरुवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 25, शक संवत 1945, कार्तिक, शुक्ल, तृतीया, बृहस्पतिवार विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 01, जमादि-उल्लावल-01, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि मध्याह्न 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।

मूल नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 17 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग प्रातः 09 बजकर 59 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। गर करण मध्याह्न 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार मार्गशीर्ष संक्रांति, मुहूर्त 30, पुण्यकाल संक्रान्ति अगले दिन मध्याह्न तक, दूर्वा गणपति व्रत, आकाश दीपदान समाप्ति, जमादि उल्लावल (मु.) मास प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 16 नवंबर 2023 : सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 16 नवंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 27 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 16 नवंबर 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 58 मिनट से 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 44 मिनट से 8 बजकर 4 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 16 नवंबर 2023 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। इसके बाद सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 18 मिनट से 11 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक। भद्रा काल का रात में 11 बजकर 51 मिनट से अगले दिन 17 नवंबर की सुबह 6 बजकर 45 मिनट तक।

आज का उपाय : आज केले के पेड़ की पूजा करें और हल्दी की गांठ और चने की दाल का दान करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *