महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को देर रात छापेमारी अभियान चलाकर दुष्कर्म के दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी चार माह से फरार चल रहे थे। इसे लेकर एसपी अशोक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है। इधर महिला थाना से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी भरगामा थाना के बीरनगर निवासी मो कमाल उर्फ कामलुद्दीन और मो बसीम दोनों पिता मो मसालेउद्दीन दुष्कर्म के आरोपी है। महिला थानाध्यक्ष पुनि मेनका रानी ने बताया कि 02 जुलाई को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपीयों ने भरगामा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार दुष्कर्म के दोनों आरोपीयों के विरुद्ध पीड़िता द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर महिला थाना में कांड संख्या 23/23 दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही दुष्कर्म के दोनों आरोपी बीते चार माह से फरार थे। बीते शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार करते हुए दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply