• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में दोस्त पर अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का लगा आरोप, गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी में एक दोस्त पर अपने ही दोस्त की पत्नी का दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना प्रधान नगर थाना अंतर्गत इलाके की है। पीड़िता की शिकायत पर प्रधान थाना की पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी का नाम केशब कार्की (58 वर्ष) है। वह नेपाल का निवासी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले नेपाल से केशब कार्की अपने एक दोस्त और उसकी पत्नी के साथ सिक्किम घूमने के लिए सिलीगुड़ी आये थे। केशब कार्की उसका दोस्त और पत्नी सिलीगुड़ी जंक्शन के एक ही होटल में रूके हुए थे। आरोप है कि बीते कल जब सिक्किम जाने के लिए दोस्त गाड़ी ठीक करने गया था। उसी का फायदा उठाकर केशब कार्की ने दोस्त की पत्नी को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसकी पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पीड़िता महिला द्वारा प्रधान नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *