• Sun. Feb 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

माटीगाड़ा थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने चार दिनों के अंदर चोरी का मामला सुलझाते हुए चोरी हुए सामान के साथ दो चोरों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अमल तामंग और टिंकू छेत्री है।

मिली जानकारी के अनुसार गत 23 नवंबर की रात माटीगाड़ा थाना अंतर्गत सालबाड़ी के डूकरियाजोत इलाके में एक खाली घर का फायदा उठाकर बदमाशों ने हाथ साफ किया था। बदमाशों ने घर से दो टैब और कुछ सामान लेकर फरार हो गए। वारदात के दूसरे दिन जब घर मालिक आये तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। जिसके बाद माटीगाड़ा थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी माटीगाड़ा थाने की सादे पोशाक की पुलिस बीते कल इंडो नेपाल बॉर्डर पानीटंकी से अमल तमांग और टिंकू छेत्री को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। आज दोनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *