• Sun. Feb 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिले के भाजपा नेता 07 दिसंबर को पटना में आयोजित आंबेडकर की पुण्यतिथि कार्यक्रम में होंगे शामिल।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, अररिया।

जिला भाजपा कार्यालय अररिया में जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति मोर्चा की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर आगामी 07 दिसंबर को पटना स्थित मिलर हाइस्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी भाजपा कार्यकर्ता को शरीक होने के लिए आमंत्रित किया। बैठक में मौजूद सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सूबे की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह हिंदू विरोधी सरकार है। जिसका मुकाबला हम सभी को मिलकर करना है। बैठक में फारबिसगंज विधानसभा के विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी, रानीगंज विधानसभा के पूर्व विधायक परमानंद ऋषिदेव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, मंच संचालक अजय कुमार झा, महामंत्री राकेश विश्वास, कृष्णा सेनानी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, सभी अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा के जिला पदाधिकारी और सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *