• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दुष्कर्म की घटना का फरार चल रहा दो आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, अररिया।

महिला थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दोनों फरार चल रहे थे। इसको लेकर एसपी अशोक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है। इधर महिला थाना से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म का आरोपी नगर थाना क्षेत्र के बांसबाड़ी मो कासिम पिता मो जैनुल व बौसी थाना क्षेत्र के गोपालपुर मानिक चंद्र पिता स्व सकान ततमा है। आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *