• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसपी के निर्देश पर विभिन्न थानों की पुलिस ने एस ड्राइव चलाकर 51 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, अररिया।

जिला अंतर्गत विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने विशेष समकालीन ड्राइव चलाकर 51 आरोपियों/वारंटी/फरारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाने और अपराध नियंत्रण के लिए जिला अंतर्गत वांछित अभियुक्तों/वारंटी/फरारियों के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान चलाकर कुल 51 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सभी गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय थाना और ओपी क्षेत्र की पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *