सारस न्यूज, अररिया।
अररिया जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्र में अलग-अलग कांडों के 06 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए जेल भेज दिया गया है। इसको लेकर नगर थाना वायरलेस से मिली सूचना के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अररिया नगर थाना क्षेत्र से 03, आरएस ओपी क्षेत्र से 02 और पलासी थाना क्षेत्र से 01 को गिरफ्तार कर कुल 06 आरोपी को न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए जेल भेज दिया गया है।
