1990 में बना अररिया जिला, मिला डिजास्टर रेजिलिएंट पुलिस लाइन
एसपी अशोक कुमार सिंह द्वारा मंगलवार को भूमि पूजन करने के साथ ही जिला मुख्यालय में बीते कई वर्षों से लंबित पुलिस केंद्र भवन निर्माण की अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया।
अररिया जिला को सारी सुविधाओं से लेश अपना पुलिस केंद्र भवन 1.5 वर्ष के भीतर हड़ियाबाड़ा क्षेत्र के अररिया आरएस रोड में पहले से मौजूद सीमा सुरक्षा बल व जिला उत्पाद विभाग कार्यालय के समीप सामने मिलने जा रहा है। इसको लेकर एसपी अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को दोपहर बाद भूमि पूजन करने के बाद जानकारी दी। ज्ञात हो कि जिले में सैंकड़ों पुलिस कर्मी को इस दिन का इंतजार था। जो अब पूर्ण होने की गति में दिख रहा है।
जानकारी देते हुए एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 05 दिसंबर 2023 को अररिया जिला पुलिस केंद्र भवन का निर्माण भूमि पूजन होने के बाद से शुरू हो गया है। जिले को काफी दिनों से इसका इंतजार था। सारी गतिविधियां पूर्ण होने के साथ मंगलवार 05 दिसंबर से कार्य प्रारंभ हो गया है। इस भवन की लागत 53 करोड़ 22 लाख 50 हजार 865 रुपये है। इस पुलिस लाइन का बहुत उन्नत किस्म व सभी सुख सुविधाओं से युक्त निर्माण कार्य होना है।
उन्होंने भवन निर्माण के मौजूद इंजीनियर से अपील किया है कि इस निर्माण को गुणवत्तापूर्ण किया जाय। साथ ही अररिया जिले को यह पुलिस लाइन एक धरोहर के रूप में दिया जा रहा है। एसपी ने जिले के सभी जवानों के हौसला को बुलंद करते हुए तथा बधाई देते हुए साथ ही ढेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दूसरे घर को सुरक्षा करते हुए अब वही जवान अपने घर में रह सकेंगे। चौंतीस वर्षो से जो लम्बित पड़ा था वैसे जवान बहुत जल्द अत्याधुनिक सुविधाओं लैस अपने घर में रहेंगे।
उन्होंने भवन निर्माण के मौजूद इंजीनियर से अपील किया कि इस पुलिस लाइन का निर्माण गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ पूर्ण किया जाय ताकि अररिया जिले को यह पुलिस लाइन एक धरोहर के रूप में दिया जा सके। एसपी ने पुलिस लाइन के जवानों के हौसला को बुलंद करते व बधाई देते हुए कहा कि अब सभी जवान बहुत जल्द अपने घर में रहेंगे।
राहुल कुमार सिंह, सारस न्यूज़, अररिया।
आजादी के बाद से लंबित पड़ा हुआ था पुलिस केंद्र

Leave a Reply