• Sun. Feb 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आमबाड़ी वन कर्मियों ने हाथी के दांत के साथ तीन को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: आमबाड़ी रेंज के वन कर्मियों ने सिलीगुड़ी के चंपासारी इलाके से दो हाथी के दांत के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को आमबाड़ी रेंज के रेंजर आलमगीर हक व वन कर्मियों ने खरीददार बनकर तीन लोगों को दो किलोग्राम के दो हाथी के दांतों के साथ गिरफ्तार किया। हालांकि, दो सरगना भागने में सफल रहे। जांच के लिए गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले से ही इलाके में तस्करी गिरोह सक्रिय है। दो किलोग्राम वजन के दो हाथी दांत बरामद किए गए। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में पता चला कि इन दोनों दांतों को असम से सिलीगुड़ी के रास्ते दूसरे राज्यों में तस्करी कर लाया गया था। शनिवार को आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *