• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय समेश्वर में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

जिला शिक्षा पदाधिकारी किशनगंज के निर्देश पर बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय समेश्वर में बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वाधान में पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ विद्यालय प्रधानाध्यापक के द्वारा स्काउट गाइड ध्वज को फहराकर किया गया।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला संगठन आयुक्त सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण का आयोजन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय समेश्वर में आयोजित की गई है। जहां उपरोक्त केंद्र में प्रवेश एवं प्रथम सोपान कोर्स की जानकारी छात्र छात्राओं को प्रदान की जा रही है।

वहीँ इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने मौके पर मौजूद स्काउट गाइड के बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्हें स्काउट गाइड प्रशिक्षण से होने वाले लाभों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को इस प्रशिक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने प्रशिक्षण में दिए जा रहे जानकारियों को अपने जीवन में उतारने कि बात कही। इस दौरान मुख्य रूप से जिला प्रशिक्षक प्रदीप कुमार साह, देवाशीष चटर्जी सहित विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं छात्र छात्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *