• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कांग्रेस की भ्रष्टाचार की कमाई हो रही उजागर: भाजपा।

सारस न्यूज, अररिया।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साह के झारखंड व उड़ीसा के 10 कार्यालय में बीते 06 तारीख से ईडी द्वारा छापेमारी करने के बाद सतपुड़ा कार्यालय से 500, 200 व 100 रुपये के 300 करोड़ से अधिक रुपये नगद बरामद होने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अररिया बस स्टैंड में पुतलादहन जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में किया।

वहीं जिलाध्यक्ष ने बताया कि भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई होती रहेगी। यह मोदी की गारंटी है। कांग्रेस पार्टी पहले भी भ्रष्टाचारी पार्टी रही है। अभी भी भ्रष्टाचार में संलिप्त है। राज्य सभा सांसद ने 2018 के नामांकन में शपथ पत्र में अपना संपत्ति 01 करोड़ रुपये से अधिक का बताया था। मौके पर पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के अलावे निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला, नवीन यादव, प्रदीप पासवान, जय प्रकाश गुप्ता, ज्योति भगत, किरण कुमारी, रीना जैन, सनी कुमार सुमन, विजेश सिंह, विजय जैन, गंगा ऋषिदेव, रामबिनोद राय, टुनटुन पासवान, सतीश राय, राधा देवी, पूनम यादव, शशांक मिश्र, उदय ठाकुर, सुजीत कुमार, नीरज कुमार, सुंदरम पासवान, राहुल झा, पूजा आनंद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *