• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज शहर में शराब के साथ 3 व्यक्ति व शराब पीने के आरोप में 21 युवक को किया गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के विभिन्न चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग के द्वारा मध्य निषेध अधिनियम के तहत जांच अभियान चलाई गई। जांच अभियान के दौरान फ़रिगगोला चेक पोस्ट से सात बोतल शराब के साथ एक युवक नाम चिरंजीत को गिरफ्तार किया गया। दूसरे तरफ देवी चौक से एक बोतल शराब के साथ दो युवक, कमल बेसरा और सुमन मरांडी को गिरफ्तार किया गया। बंगाल से शराब लेकर आ रहे तीनों व्यक्तियों को मध्य निषेध अधिनियम के तहत सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कर कर जेल भेज दिया गया। वही शराब पीने के आरोप में 21 युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *