Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने को ले अयोध्या जाने के क्रम में असम से पैदल चलकर ठाकुरगंज पहुंचे साधु संत की टीम।

सारस न्यूज, किशनगंज।

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने असम से अयोध्या पैदल जाने के क्रम 15 सदस्यीय साधु- संत की टोली ठाकुरगंज पहुंची। ठाकुरगंज पेट्रोल पंप चौक स्थित भाजपा जिला महामंत्री बिजली प्रसाद सिंह के आवास पर सभी साधु- संतों का स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधि सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया एवं रात्रि ठहराव की व्यवस्था दी गई।

पैदल यात्रा पर निकले साधु- संतों की टोली सदस्य संजय गोस्वामी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट सहित सम्पूर्ण भारत विश्व के सनातनियों का साधु- संतों का सपना था कि पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने जो अब साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि असम के लंका क्षेत्र जिला नवगांव से अयोध्या के लिए एक दर्जन से अधिक साधु – संत पैदल यात्रा पर 17 नवंबर से निकले हैं जो 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर यात्रा समापन होगा। 15 नवंबर को यात्रा शुरू करने से पहले सभी साधु संत ने श्री राम यज्ञ किया। यात्रा में असम के सिलचर नवगांव सहित अन्य जिला से साधु शामिल हुए हैं। इनके यात्रा का ठाकुरगंज पड़ाव 27 दिन पर हुआ। गुरूवार को प्रातः ठाकुरगंज से पौआखाली की ओर प्रातः साधु संत निकले। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने जय श्री राम के उदघोष के साथ विदा किया। यात्रा करने वाले साधु संत में संजय गोस्वामी, शैलेंद्र साधु, बूपा नाथ, रतन साधु, प्रणव दास, लालमोहन दास, हरो लाल विश्वास, अभिमन्यु दास, रतन मोहरा, सुबोध बाउरी, सुमित बाउरी, देवेंद्र सरकार, विकास मजूमदार, रतन बाउरी, हरि धन विश्वास आदि शामिल रहे।

इसी दौरान ठाकुरगंज में भाजपा जिला महामंत्री बिजली प्रसाद सिंह, भाजपा नेता मोहन सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह, भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद अमित सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता पन्ना सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, नगर महामंत्री सह पार्षद देवाशीष विश्वास,  सन्नी झा, सतीश सिंह, गोलू सिंह, वासु सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *