• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में चोरी के आरोप एक गिरफ्तार, आरोपी से पास से चोरी का सामान भी हुआ बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रधाननगर थाना की पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विश्वजीत महंतो है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार की देर रात प्रधाननगर थाना अंतर्गत चंपासारी इलाके के एक घर में चोरी की घटना घटी थी। बदमाशों ने घर से हार्डवेयर के सामान के साथ पानी के मोटर पंप चोरी कर लिया था। अगले दिन जब घर के मालिक को चोरी की वारदात का पता चला तो प्रधाननगर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर प्रधान नगर थाने की पुलिस ने जांच शुरू की। जिसके बाद बाती रात चंपासारी इलाके से आरोपी युवक विश्वजीत महंतो को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *