• Tue. Feb 17th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

संभावना के मुताबिक किशनगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौड़ा हो सकता है

शशि रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार और अन्य माननीय सदस्य विस, विप के संभावित दौरा। जिला आगमन की तैयारी की समीक्षा जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के द्वारा किए जाने के क्रम में किशनगंज के खगड़ा हवाई अड्डा जाकर लैंडिंग स्थल, रनवे आदि का मुआयना किया गया। हवाई अड्डे के मुआयना के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया और पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने नीतीश कुमार का दौड़ा तय होने पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिए ताकि हर प्रकार की सुविधा मुकम्मल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *