सारस न्यूज, वेब डेस्क।
23 दिसम्बर 1672 – खगोलविद् जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
23 दिसम्बर 1902 – किसानों के नेता के रूप में लोकप्रिय देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जन्म। इस दिन को देश में ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
23 दिसम्बर 1914 – प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
23 दिसम्बर 1921 – विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन।
23 दिसम्बर 1922 – बीबीसी रेडियो से दैनिक समाचार प्रसारण शुरू।
23 दिसम्बर 1926 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी, स्त्री शिक्षा के समर्थक और आर्य समाज प्रचारक स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
23 दिसम्बर 1972 – निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में भूकंप ने लगभग दस हज़ार लोगों की मौत।
23 दिसम्बर 1995 – हरियाणा के मंडी डबवाली इलाके में एक स्कूल के कार्यक्रम में आग लगने से 360 लोगों की मौत।
23 दिसम्बर 2000 – अविभाजित भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका ‘मलिका-ए-तरन्नुम’ नूरजहां का निधन।
23 दिसम्बर 2000 – पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर कोलकाता किया गया।
23 दिसम्बर 2008 – साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।
23 दिसम्बर 2019 – दिल्ली के किराड़ी में तीन मंजिला मकान में आग लगने से नौ लोगों की मौत।
23 दिसम्बर 2019 – सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पांच लोगों को मौत की सज़ा सुनाई गई।