सारस न्यूज, अररिया।
टीएमसी के सासंद कल्याण बनर्जी द्वारा संसद परिसर में देश के माननीय उपराष्ट्रपति की भद्दी नकल कर उनका अपमान कर संवैधानिक पदों के खिलाफ घमंडिया गठबंधन के घटिया सोच को दर्शाता है। उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता राहुल झा ने कही। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कल्याण बनर्जी द्वारा किये गये ऐसे निंदनीय कृत के दौरान संसद में मौजूद राहुल गांधी सहित विपक्षी दलों के सांसद अपनी फूहड़ हंसी के साथ सहमति देकर इस मखौल में शामिल थे। जिला प्रवक्ता ने कहा है कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक पदों का शुरू से अपमान करते आये हैं। लोकतंत्र के मंदिर में देश के माननीय उपराष्ट्रपति के इस अपमान के लिए घमंडिया गठबंधन के नेता माननीय उपराष्ट्रपति और देश की जनता से अतिशीघ्र माफी मांगे।
