प्रत्येक शनिवार को राज्य सरकार की निदेशानुसार भूमि विवाद के निपटारे को ले ठाकुरगंज अंचल के सभी थानों में जनता दरबार आयोजित किए गए। इस संबंध में राजस्व अधिकारी मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि भूमि विवाद के निपटारे को ले ठाकुरगंज थाना में आयोजित जनता दरबार में कुल 3 नए मामले आए। उक्त तीनों मामले भूमि न्यायाधिकरण प्राधिकार संस्थान पटना द्वारा निर्देशित मामले थे। उक्त मामले से सभी संबंधित कागजात परिवादियों से लेकर उपस्थापित कर ली गई है। भूमि न्यायाधिकरण प्राधिकार संस्थान पटना के द्वारा निर्गत किए गए आदेश का स्वाध्ययन कर मामले का निष्पादन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गलगलिया थाना में पुर्व के तीन भूमि विवाद के मामले का निष्पादन किया गया है। वहीं कुर्लीकोट थाने में जमीन विवाद से संबंधित कोई भी मामले दर्ज नहीं की गई। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को भू विवाद के मामले का निपटारा संबंधित क्षेत्र के स्थानीय थानाध्यक्ष, राजस्व कर्मचारी एवं भू विवाद से संबंधित दोनों पक्षों को बुलाकर थाना स्तर पर मामले का निपटारा किया जाता हैं। इसी मौके पर ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, राजस्व कर्मचारी मो शहजाद हुसैन, अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ फरियादी मौजुद थे।
सारस न्युज, किशनगंज।

Leave a Reply