• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ठाकुरगंज में होगी भव्य कार्यक्रम।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर ठाकुरगंज में श्री राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होगी जिसके निमित ठाकुरगंज में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने हेतु बैठक हुई। बैठक में पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल नगर कार्यवाह शिव शंकर महतो मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल बिजली सिंह संजोजक अनिल महाराज पार्षद अमित सिन्हा रितेश यादव अरुण सिंह ने कहा कि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश यात्रा 28 दिसंबर को ठाकुरगंज आएगी जिनका स्वागत भव्य करना है।

22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सीधा प्रसारण ठाकुरगंज में आयोजित होगी तथा भजन कीर्तन होंगे। हर मंदिर को सजाया जाएगा तथा सभी भक्तो को घर घर दीपक जलाने का आग्रह किया जायेगा। कार्यक्रम के निमित वार्ड स्तर पर टोली का गठन किया गया। कलश के अक्षत से सभी भक्तो को 1से 15 जनवरी तक घर घर देकर आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल नगर कार्यवाह शिव शंकर महतो मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिन्हा बिजली सिंह अनिल महाराज पार्षद अमित सिन्हा देवाशीष विश्वास प्रतिनिधि प्रदीप साह मयंक शांडिल्य मनोज चौधरी अरुण सिंह गुड्डू सिंह विजय शर्मा अतुल सिंह रितेश यादव खोखा सरकार धर्मलाल सिंह सुनील सहनी अमृत मंडल मन्नू साह लक्ष्मण झा लक्ष्मण राम अजय नायक प्रदीप जैन मोहित सिंह नरेश जैन अशोक यादव गोपाल सिंह विजय साह मनमोहन साह धनंजय सिंह बासु सिंह स्वरूप गांगुली राजा जैन कन्हैया यादव अखिल साह गोपेश यादव किशन पासवान बिट्टू साह अनिल साह नरेश शर्मा साधना हालदार सूचित सिंह रामबालक महतों मुरारी गरोडिया सत्तू मोर राहुल पासवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *