भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस और महान पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्मदिवस को भाजपा जिला कार्यालय में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उनके तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। दोनों महापुरुष के याद में देश में उनके द्वारा किए गए सभी कार्यों पर विस्तार रूप से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। बैठक को भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी सह इस कार्यक्रम में प्रदेश द्वारा नियुक्त पदाधिकारी स्वदेश यादव और क्षेत्रीय सह प्रभारी नरेश शाह ने संबोधित किया। प्रभारी ने बताया कि समाज में अंतिम पंक्ति में बैठे दलित का चिंतन सबसे पहले वाजपेयी जी ने ही किया है। उन्होंने बताया कि 13 महीने की सरकार बनने पर परमाणु अप्रसार संधि का दुनिया में दुनिया का बड़ा देश के विरोध के बावजूद परमाणु परीक्षण उन्होंने अपने दम पर किया। पं मदन मोहन मालवीय के काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना को भी नहीं भुलाया जा सकता है। बैठक को सिकटी के विधायक विजय कुमार मंडल, नरपतगंज के विधायक जयप्रकाश यादव, पूर्व विधायक देवंती यादव, रानीगंज के पूर्व विधायक परमानंद ऋषिदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री विशाल प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी भानु सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश राज ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए। युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने 12 जनवरी को को अधिक से अधिक संख्या में विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर मिलर हाईस्कूल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर बैठक में महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, प्रताप मंडल राकेश विश्वास, उपाध्यक्ष समीर मिश्रा, सतीश ठाकुर, सुधीर भगत, बिजली सिंह, विजय विश्वास, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, राजेश चंद्र झा, चांदनी सिंह, नीरज झा, सुरेंद्र झा, सुष्मिता ठाकुर, ज्योति भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply