Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसपी ने किया नगर थाने का औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश, लंबित मामलों के निपटारे का दिया निर्देश।

सारस न्यूज, अररिया।

एसपी अशोक कुमार सिंह ने सोमवार की शाम 06 बजे से नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने नगर थाना क्षेत्र में हुए गंभीर से गंभीर कांडों में हुई गिरफ्तारी की स्थिति की भी समीक्षा गहनता से की। उन्होंने थाना क्षेत्र में हो रहे नियमित गश्ती, निर्गत वारंट, कुर्की जब्ती के निष्पादन की भी गहन समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में किसी भी मामले में त्वारित निष्पादन पर चर्चा की। एसपी ने नगर थानाध्यक्ष को भू-विवाद मामले में समय पर निपटारा करने व अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए निर्देश भी दिया। एसपी ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को थाना क्षेत्र में निरंतर गश्ती करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी ने निरीक्षण पंजी, दागी पंजी, श्री पंजी, प्राथमिकी पंजी सहित अन्य पंजी की गहनता से जांच की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। हाजत व नगर थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश दिया। वहीं रात्रि पेट्रोलिंग में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। एसपी ने थाना की विभिन्न समस्याओं को भी जाना। साथ ही उन समस्याओं ने निपटारा को लेकर संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद एसपी ने बताया कि शहरी क्षेत्र पुलिस विभाग का दर्पण होता है। इस आईने में पुलिस का चेहरा बेदाग नजर आए इसका प्रयास हर किसी को मिलकर करना होगा। पुलिस पदाधिकारियों को इसके लिए उनकी जिम्मेदारी से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर थाना में घटित घटनाओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी करने, अनुसंधान समय पर पूरा करने, क्राइम कंट्रोल के अलावा अन्य बिंदुओं पर पुलिस पदाधिकारियों के लिए जिम्मेदारी तय की गई है। एसपी ने कहा कि लंबित कांडों के निपटारे में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष से लेकर सिपाही तक अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस औचक निरीक्षण में मौके पर सदर एसडीपीओ सह एएसपी रामपुकार सिंह, नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर निर्मल कुमार यादवेंदु, पुअनि शिल्पा कुमारी, पुअनि ऋषि राज, पुअनि रणविजय सिंह, पुअनि सह नगर थाना के मुंशी धमेंद्र कुमार सिंह, राणा कुमार सहित नगर थाना के कार्यालय सभी कर्मी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *