• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

30 दिसम्बर 1803 – ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा और भरूच पर नियंत्रण किया था।

30 दिसम्बर 1865 – ब्रिटिश लेखक रूडयार्ड किपलिंग का भारत के बम्बई (अब मुंबई) शहर में जन्म हुआ। उन्हें भारत में ब्रिटिश सेनाओं के बारे में लिखी उनकी कहानियों और कविताओं के लिए याद किया जाता है।

30 दिसम्बर 1906 – ढाका में मुस्लिम नेताओं की तीन दिन की बैठक के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम लीग पार्टी के गठन की घोषणा की गई। सर ख़्वाजा सलीमुल्लाह, अमीर अली और सर मियां मुहम्मद शफ़ी को पार्टी के संस्थापकों का दर्जा दिया जाता है।

30 दिसम्बर 1935 – प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर मैनुअल आरो का जन्म।

30 दिसम्बर 1943 – स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आज़ादी का झंडा लहराया।

30 दिसम्बर 1971 – प्रख्यात वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन।

30 दिसम्बर 2006 – इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ांसी दी गई थी।

30 दिसम्बर 2008 – सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

30 दिसम्बर 2018 – भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्मात और निर्देशक मृणाल सेन का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *