विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।
पोठिया थाना क्षेत्र के हैकलबाड़ी गांव समीप चाय बागान में शनिवार की सुबह पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। खबर फैलते ही आप-पास के गांव से सैकड़ो लोग मौके पर जमा हो गए। फंदे से लटके मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कोल्था अंतर्गत ग्रहणखुदा आदिवासी टोला निवासी 40 वर्षीय नुरेन हांसदा पिता सुपौल हासदा के रूप में हुई है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि नुरेन हांसदा कई माह पूर्व से ही मानसिक रूप से बीमार था और परिजनों के द्वारा इलाज भी कराया जा रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावे दो पुत्री एवं एक पुत्र को छोड़ गया है। जानकारी के अनुसार पेड़ से युवक का शव देखे जाने के बाद ग्रामीण पुलिस के द्वारा घटना की सूचना पहाड़कट्टा ओपी को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँच शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। ईधर मृतक की पत्नी जला मुर्मू का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।