सारस न्यूज, वेब डेस्क।
2 जनवरी 1757 – ब्रिटिश सैनिकों ने भारत के कलकत्ता शहर (अब कोलकाता) पर कब्जा किया था।
2 जनवरी 1839 – आज ही के दिन फ्रांसिसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की थी।
2 जनवरी 1878 – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का जन्म हुआ था।
2 जनवरी 1899 – रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (अब कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे थे।
2 जनवरी 1950 – प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारका डॉ. राधाबाई का निधन हो गया था।
2 जनवरी 1954 – पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना की गई थी।
2 जनवरी 1954 – आज ही के दिन से भारत रत्न पुरस्कार देने की शुरुआत हुई थी।
2 जनवरी 1978 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कांग्रेस (आई) के नाम से नयी पार्टी का गठन किया और खुद को इसका अध्यक्ष घोषित किया।
2 जनवरी 1987 – ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक हरे कृष्ण मेहताब का निधन हुआ था।
2 जनवरी 1991- आज ही के दिन तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया था।