• Thu. Mar 12th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कोचाधामन में एआईएमआईएम की ओर से प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह का हुआ आयोजन।

सारस न्यूज, कोचाधामन , किशनगंज।

प्रखंड के भट्टा हाट कोचाधामन में  एआइएमआइएम की ओर से प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया जफर असलम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान समेत पार्टी के कई नेताओं ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रखंड के सभी 24 पंचायतों के नव गठित पंचायत कमेटी को मनोनयन पत्र दिया गया। इस अवसर पर एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार के 30 जिलों में‌ पार्टी की ओर से सशक्त संगठन का कार्य पूरा कराया गया है। पार्टी की ओर से राज्य के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रो में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वे किया जा रहा है।

पार्टी सुप्रीमो सह सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के बिहार आगमन पर बैठक कर के निर्णय लिया जाएगा कि किशनगंज के अलावे पार्टी और कितने सीटो पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।किशनगंज में आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव एआइएमआइएम पूरी तैयारी और मजबूती के साथ लड़ेगी। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि सीमांचल समेत पूरे बिहार के दबे-कुचले वंचितों के हक हुकूक की लड़ाई एआइएमआइएम लड़ रही है। सीमांचल के अमन पसंद लोगो ने एआइएमआइएम को सपोर्ट किया जिसका परिणाम रहा कि पार्टी कम समय में यहां से छह विधानसभा की सीट जीतने में कामयाब रही। राज्य सरकार सीमांचल के साथ हकमारी कर रही है। किए गए जाति आधारित गणना के बाद आई रिपोर्ट से यह तथ्य सामने आया कि मुसलमानों को उनके आबादी के हिसाब से सरकारी नौकरी व राजनीति में प्रतिनिधित्व नही मिल पा रहा है। उन्होंने ने कहा वह सीमांचल की आवाज व समस्याओं को लगातार सदन में उठाते रहे हैं और काफी हद तक समस्याओं का समाधान भी हुआ है।कई बड़ी परियोजनाओ को मंजूरी भी मिली है। कार्यकता सम्मेलन में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान, बिहार जनरल सेक्रेटरी ई आफताब अहमद, जॉइंट सेक्रेटरी मु इस्तियाक, पूर्णियां के जिला अध्यक्ष नदीम अख्तर, पार्टी के वरीय नेता रहीमुद्दीन उर्फ हैबर बाबा, सीमांचल के संगठन प्रभारी तहफीम आलम, कोचाधामन के प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया जफर असलम,  बहादुरगंज के प्रखंड अध्यक्ष तौसीफ आलम,  पूर्व प्रखंड प्रमुख डॉ दयानंद मंडल, मासूम रेजा, राहत आलम, अली हैदर, परवेज आलम, एहरार आलम,निहाल अख्तर,वसी अतहर,असफाक आलम, नदीर मजहर, अकमल यजदानी, दीपक कुमार सिन्हा, राजेश ठाकुर, मो. शमशुज्जमा, जमील अख्तर, इजहार आलम, जहांगीर आलम, नफीस आलम, मुकर्रम आलम, उवेद आलम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *