Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कोचाधामन के वार्ड सदस्य ने असहाय लोगों के बिच कंबल का किया वितरण।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

बढ़ी ठंड के मद्देनजर प्रखंड के पाटकोई कला पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित घुरना गांव में वार्ड सदस्य शकील आलम ने असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस संदर्भ में वार्ड सदस्य शकील आलम ने बताया कि वार्ड के 40 असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि आगे भी वार्ड के अन्य असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ने पर वार्ड में अलाव की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने वार्ड के बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को ठंड से बचने एवं एहतियात बरतने का आह्वान किया है। इस मौके पर पंचायत के सीताबूल रहमान, सिकंदर अली, रुस्तम अली, नौमान आलम, सुशील कुमार सिंह, राशिद आलम धेना टुडू, धुम्मा मुर्मू इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *