• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दो दिन पहले गणेश राय ठाकुरगंज के पेट्रोल पंप समीप दुर्घटना में हुआ था घायल, अबतक परिजन का कोई अता-पता नहीं।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

बीते दो दिन पहले ठाकुरगंज पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में युवक गणेश राय घायल हो गया था। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने ठाकुरगंज उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया था। उप स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहीं सदर अस्पताल में अब तक घायल युवक गणेश राय का इलाज चल रहा है। लेकिन अब तक घायल युवक गणेश राय के परिजन का कोई आता पता नहीं है। वही घायल युवक से काफी पूछताछ की जाने पर अपना नाम गणेश राय, गांव कुंजमारी बताया लेकिन अपने परिजनों का नाम बताने में असमर्थ है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि हम लोगों के द्वारा लगातार इलाज जारी है। अगर इस घायल युवक का परिजन आ जाता तो अच्छा होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *