• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा रेंज के वनकर्मियों ने भारी मात्रा में साल की लकड़ी को किया जब्त, एक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बागडोगरा रेंज के वनकर्मियों ने भारी मात्रा में साल की लकड़ी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अख्तर अली है। वह फांसीदेवा के लिचुपाखरी का निवासी है। सिलीगुड़ी के दार्जिलिंग मोड़ और पाथरघाटा इलाके में नाका चेकिंग के दौरान वन विभाग ने आलू लदी पिकअप वैन और एक चार पहिया वाहन को जब्त किया। वाहनों से भारी मात्रा में लकड़ी की लकड़ी बरामद की गई। बरामद लकड़ी की बाजार कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। बागडोगरा वन विभाग के रेंजर सोनम भूटिया ने कहा कि सेवक से बिहार में लकड़ी की तस्करी की योजना थी। लेकिन इसे विफल कर दिया गया। उन्होंने कहा लकड़ी आलू की बोरी से बरामद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *