राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
किशनगंज मुख्यालय स्थित टाउन थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन सीओ समीर कुमार के नेतृत्व में किया गया। जमीनी विवाद से संबंधित कुल जनता दरबार में 9 मामले पहुंचे। वही इस दौरान सीओ समीर कुमार के द्वारा बारीकी से सभी के कागजात जांच कर चार मामले का निष्पादन मौके पर कर दिया। बाकी बच्चे मामले को अगले शनिवार जनता दरबार करने के लिए कहा गया।
