शनिवार की देर रात गलगलिया – अररिया राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 327 ई पर मैगलपुल के समीप ओवरटेक करने के चक्कर में दो ट्रक आपस में टकरा के दुर्घटना का शिकार हो गए। इस सड़क दुर्घटना में दोनों ट्रक के चालक मो सदाब ( उम्र 30 वर्ष) व मो साजिद ( उम्र 27वर्ष ) मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद ठाकुरगंज पुलिस की गश्ती वाहन से घायलों को ठाकुरगंज हॉस्पिटल पहुँचाया गया। जहाँ से उन्हें बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया।
उक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि चायपत्ती लदी व गिट्टी लदी दोनो ट्रकें ठाकुरगंज से अररिया की तरफ जा रही थी। मैगलपुल के समीप दोनो ट्रक में आगे निकलने की होड़ थी। इसी बीच आगे निकलने की होड़ में ये दोनों ट्रक आपस में ही टकरा गई। जिससे दोनो ट्रकें अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण दोनो चालको को गंभीर चोटे आई। चालक मो शदाब के दाये पैर पर काफी चोटे आई है तो मो साजिद के मुंह व शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटे आने के कारण घटनास्थल पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगो द्वारा ठाकुरगंज पुलिस को सूचना देने पर पुलिस के सहयोग से दोनो घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज लाया गया और गंभीर स्थिति को देखते हुए सीएचसी ठाकुरगंज के चिकित्सकों ने किशनगंज रेफर कर दिया।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply