• Fri. Mar 13th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में होम्योपैथी अनुसंधान केंद्र का हुआ उद्घाटन।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय की पहल पर फांसीदेवा के छोटपथु जोत में होम्योपैथी अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया गया। सोमवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र मुंजापारा ने होम्योपैथी केंद्र का उद्घाटन किया है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इस मौके पर दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट, फांसीदेवा के विधायक दुर्गा मुर्मू समेत अन्य लोग मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुसंधान केंद्र विभिन्न बीमारियों का इलाज और विभिन्न बीमारियों की जांच करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *