• Thu. Feb 26th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बीएसएफ ने 54 मवेशी के साथ दस लोगों को गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बीएसएफ ने 54 मवेशी के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मवेशियों से लदा कंटेनर उत्तर दिनाजपुर जिले से सिलीगुड़ी और फूलबाड़ी होते हुए जलपाईगुड़ी की ओर जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने फूलबाड़ी टोल टैक्स के पास अभियान चलाया और कंटेनर को जब्त किया। तलाशी के दौरान कंटेनर से 54 मवेशी जब्त किया गया। घटना में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बीएसएफ ने मवेशियों समेत आरोपियों को एनजेपी पुलिस को सौंप दिया है। आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *