सारस न्यूज, वेब डेस्क।
9 जनवरी 1915- दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद महात्मा गांधी बम्बई पहुंचे।
9 जनवरी 1927- पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू करने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म।
9 जनवरी 1934- अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों पर राज करने वाले पार्श्वगायक महेंद्र कपूर का जन्म।
9 जनवरी 1963 – देश में स्वर्ण नियंत्रण उपायों की घोषणा।
9 जनवरी 1972- इस बात का ऐलान किया गया कि वर्ष 1971 में फीचर फिल्मों के निर्माण के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर रहा। इस अवधि में यहां कुल 433 फीचर फिल्मों का निर्माण हुआ।
9 जनवरी 1982- भारत का पहला वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा।
9 जनवरी 2001- बांग्लादेश में हिंदुओं की संपत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।
9 जनवरी 2008 -श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के नियंत्रण वाले इलाके को अपने कब्जे में लिया।
9 जनवरी 2011- ईरान एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।
9 जनवरी 2012 -लिओनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब अपने नाम किया।
9 जनवरी 2020-भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी नियमों में संशोधन किया।
