• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

10 जनवरी 1616 – ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात की।

10 जनवरी 1692 – कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का कलकत्ता में निधन।

10 जनवरी 1818 – मराठा सेना और ब्रिटिश सेना के बीच रामपुरा में तीसरी और अंतिम लड़ाई हुई।

10 जनवरी 1836- प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।

10 जनवरी 1886 – भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद् जॉन मथाई का जन्म।

10 जनवरी 1908- हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म।

10 जनवरी 1912 – सम्राट जार्ज पंचम और रानी मेरी भारत से रवाना हुए।

10 जनवरी 1940- भारतीय पार्श्व गायक और शास्त्रीय संगीतकार के. जे. येसुदास का जन्म।

10 जनवरी 1946- लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

10 जनवरी 1969- प्रसिद्ध राजनेता एवं लेखक सम्पूर्णानंद का निधन।

10 जनवरी 1972 – पाकिस्तान की जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीब-उर-रहमान स्वतंत्र राष्ट्र बने बंगलादेश पहुंचे।

10 जनवरी 1974 – भारतीय अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्म।

10 जनवरी 1975- नागपुर में प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन।

10 जनवरी 1987 – पूरी दुनिया का चक्कर लगाने का पहला नौका अभियान बम्बई में पूरा हुआ।

10 जनवरी 2006 – तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रति वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया।

10 जनवरी 2013 – पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लोगों की मौत, 270 घायल।

10 जनवरी 2020 – केन्द्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के लिए अधिसूचना जारी की।

10 जनवरी 2022 – म्यांमार की एक अदालत ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित आंग सांग सू की को वॉकी टॉकी आयात करने व रखने और कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करने के मामले में चार साल की सज़ा सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *