सारस न्यूज, वेब डेस्क।
11 जनवरी 1613 – मुगल बादशाह जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में फैक्टरी लगाने की इजाजत दी।
11 जनवरी 1922- डायबिटीज के मरीजों को पहली बार इंसुलिन दी गई।
11 जनवरी 1954 – बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का जन्म।
11 जनवरी 1962- पेरू के उत्तरी-पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्र में पत्थरों और बर्फ़ की बड़ी-बड़ी चट्टानों के सरकने से कई गांव और शहर बर्फ़ और चट्टानों की तह के नीचे दब गए जिसमें कम से कम दो हज़ार लोगों की मौत हो गई थी।
11 जनवरी 1966- तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन। वे वहां पाकिस्तान के साथ शिखर बैठक में हिस्सा लेने गए थे।
11 जनवरी 2001 – भारत और इंडोनिशया के बीच पहली बार रक्षा समझौता।
11 जनवरी 2021 – विरासत संरक्षण समिति ने भारत के नए संसद भवन के निर्माण को मंजूरी दी।