सारस न्यूज, वेब डेस्क।
14 जनवरी 1551- अकबर के नवरत्नों में शामिल अबुल फजल का जन्म।
14 जनवरी 1760- फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी को अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया।
14 जनवरी 1761 – मराठों और अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई।
14 जनवरी 1809 – इंग्लैंड और स्पेन ने ‘नेपोलियन बोनापार्ट‘ के ख़िलाफ़ गठबंधन किया।
14 जनवरी 1926 – प्रख्यात लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का जन्म।
14 जनवरी 1969 – मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु रखा गया।
14 जनवरी 1937 – छायावादी कवि जयशंकर प्रसाद का निधन।
14 जनवरी 1974 – विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी।
14 जनवरी 1982 – इंदिरा गांधी ने नये 20 सूत्री आर्थिक कार्यक्रम का ब्यौरा पेश किया।
14 जनवरी 2007 -नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।
14 जनवरी 2020 – केरल सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। केरल ऐसा कदम उठाने वाला पहला राज्य बना।