• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्पाद विभाग की टीम ने किशनगंज के मस्तान चौक से शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

मध्य निषेध अधिनियम के तहत उत्पाद विभाग टीम के द्वारा मस्तान चौक पर शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाई गई। जांच अभियान के दौरान मस्तान चौक से शराब के साथ एक व्यक्ति शाहबाज आलम को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शाहबाज आलम का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कर कर मध्य निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *