• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

15 जनवरी 1759 – लंदन के मोंटेगुवे हाउस में मानवीय इतिहास और सभ्यता पर आधारित दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।

15 जनवरी 1784 – विलियम जोंस ने कोलकाता के फोर्ट विलियम में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना की। बाद में इसका नाम एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल हो गया।

15 जनवरी 1934 – भारत में बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में आए जबरदस्त भूकंप से करीब 11 हजार लोगों की मौत।

15 जनवरी 1949 – के एम करियप्पा ने भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

15 जनवरी 1956 – बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का जन्म।

15 जनवरी 1965 – भारतीय खाद्य निगम की स्थापना।

15 जनवरी 1986 – जनरल के एम करियप्पा :सेवानिवृत्त: को आजन्म मानद फील्ड मार्शल बनाया गया।

15 जनवरी 1986 – इंडियन एयरलाइंस की एक वाणिज्यिक यात्री उड़ान को पहली बार केवल महिला चालक दल ने संचालित किया।

15 जनवरी 1988 – भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए।

15 जनवरी 1998 – भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन।

15 जनवरी 2001 – विकिप‍ीडिया लॉन्‍च किया गया।

15 जनवरी 2008 -खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा पर जीवन के लिये जरूरी तत्व खोजने का दावा किया।

15 जनवरी 2009 – दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन।

15 जनवरी 2010 – तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर छह मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पांच मिनट पर खत्म हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *