सारस न्यूज, वेब डेस्क।
16 जनवरी 1681- महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ।
16 जनवरी 1761 – पांडेचेरी पर से अंग्रेज़ों ने फ़्राँसीसियों का अधिकार हटा दिया।
16 जनवरी 1769 – कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
16 जनवरी 1955 – पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन।
16 जनवरी 1969 – सोवियत अंतरिक्ष यानों ‘सोयुज 4’ और ‘सोयुज 5’ के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।
16 जनवरी 1992 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि।
16 जनवरी 1996 – हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नयी आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।
16 जनवरी 1999 – भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बनेबने।
16 जनवरी 2000 – चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को ‘साकार बुद्ध’ के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की।
16 जनवरी 2003 – भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना।
16 जनवरी 2005 – जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अज़हर पर शिंकजा कसने के लिए एफ़.बी.आई. ने भारत से मदद मांगी।