• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

19 जनवरी, का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

19 जनवरी 1597- मेवाड़ के राणा प्रताप सिंह का निधन।

19 जनवरी 1736- आज के दिन ही स्कॉटिश आविष्कारक ‘जेम्स वाट‘ का जन्म हुआ था।

19 जनवरी 1905- आज के दिन ही शांतिनिकेतन की नींव डालने वाले और ब्रह्मसमाज की स्‍थापना करने वाले देबेंद्रनाथ बाबू का जन्‍म हुआ था।

19 जनवरी 1905- आज ही के दिन नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ टैगोर के पिता और भारतीय चिंतक, विचारक देवेन्द्र नाथ टैगोर निधन हुआ था।

19 जनवरी 1919 -आज ही के दिन फिल्म जगत के मशहूर उर्दू शायर कैफी आजमी का जन्म हुआ था।

19 जनवरी 1935- आज ही के दिन बंगाली फिल्म अभिनेता सौमित्र चटर्जी का जन्म हुआ था।

19 जनवरी 1966 – तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के बाद इंदिरा गांधी जी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री बनाया गया।

19 जनवरी 1987 – नारायण दत्त ओझा ने रात के दस बजे उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और दो घंटे बाद ही रिटायर हो गए।

19 जनवरी 1988 – हिलने और बोलने में असमर्थ लेखक क्रिस्टोफर नोलन की आत्मकथा को विटब्रेड बुक ऑफ द ईयर चुना गया। नोलन ने अपने माथे पर यूनीकोर्न स्टिक बांधकर कंप्यूटर पर अपने विचारों को किताब की शक्ल दी। इस दौरान उनकी मां उनके सिर को सहारा देती थीं।

19 जनवरी 2006- अल जजीरा ने करीब दो बरस बाद ओसामा बिन लादेन का आडियो टेप जारी किया, जिसमें अमेरिका पर और हमलों की तैयारी की बात कही गई थी। इससे पहले दिसंबर 2004 में लादेन का इस तरह का संदेश जारी किया गया था।

19 जनवरी 2005 -आज के दिन ही सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के ‘ऑस्ट्रेलिया ओपन’ के तीसरे दौर में जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं।

19 जनवरी 2009 -आज ही के दिन सूर्यशेखर गांगुली ने ‘पार्श्वनाथ शतरंज खिताब’ जीता था।

19 जनवरी 2012- आज के दिन ही प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय व पश्चिमी संगीत के उस्ताद एंथनी गोंजाल्विस का निधन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *