• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी नगर निगम के 11 नंबर वार्ड में “गीत अंजलि” का हुआ आगाज।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी नगर निगम के विभिन्न वार्डों में वार्ड उत्सव चल रहा है। इन वार्ड उत्सव में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इस कड़ी में सिलीगुड़ी नगर निगम के 11 नंबर वार्ड का वार्ड उत्सव “गीत अंजलि” शनिवार को शुरू हुआ. इस वार्ड महोत्सव का उद्घाटन सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष वार्ड और पार्षद मंजुश्री पाल नाथू पाल ने किया।
वार्ड उत्सव “गीत अंजलि” को लेकर एक रंगारंग और भव्य शुभ यात्रा निकाली गई जिसमे विधायक शंकर घोष, वार्ड पार्षद मंजुश्री, उनके पति पाल नाथू सहित भारी संख्या में वार्ड के निवासियों ने भाग लिया।
वार्ड पार्षद मंजुश्री,ने बताया यह वार्ड महोत्सव 28 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी आयोजित किए जायेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *