सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
असम से अपने रिश्तेदार के यहां घूमने आए एक युवक के साथ मोबाइल छिनतई की घटना को सिलीगुड़ी पुलिस ने महज कुछ घंटो के अंदर ही सुलझा लिया है। वहीं, मोबाइल बरामद कर युवक को सौंप दिया। दरअसल, असम के निवासी गोविंदो सरकार आज सिलीगुड़ी में अपने रिश्तेदार के घर घूमने पहुंचे थे। इस दौरान वेनस मोड़ पर ऑटो में चढ़ने के दौरान उसका मोबाइल छिनतई हो गया। युवक ने घटना की जानकारी वेनस मोड़ ट्रैफिक पुलिस को दी। जिसके बाद इसकी सूचना सिलीगुड़ी थाना को दी गई। सूचना पर पेट्रोलिंग वैन मौके पर पहुंची और युवक अपने साथ ले गई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज से छिनतई बाज की शिनाख्त की गई। पुलिस ने सबसे पहले छिनतई बाज मोहम्मद चांद को खालपाड़ा से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दूसरे छिनतई बाज राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। जिसके बाद युवक गोविंदो सरकार को उसका मोबाइल फोन सौंप दिया गया। वहीं, दोनों आरोपियों को छिनतई करने के आरोप में मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।
