• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अयोध्या में हो रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से लगी भक्तों की भीड़।

सारस न्यूज, अररिया।

अयोध्या में हो रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा। हर तरफ प्रभु श्री राम के जयकारों की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय हो चुका है। सुबह से ही भक्तों की टोली शहर के मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंच रही है। वहीं सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिला प्रशासन के द्वारा भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। शहर के मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ डंडा अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। नगर थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार यदुवेंदु खुद घूम घूम कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते नजर आए।

बता दें की राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शहर के प्राचीन मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर और सार्वजनिक ठाकुरवाड़ी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। कुछ मंदिरों में विभिन्न देवी देवताओं के प्रतिमा की भी प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। जिसको लेकर सुबह से ही प्रभु श्री राम के भक्तों की टोली शहर के मंदिरों में पहुंचने लगी थी। इस दौरान भगवान श्री राम के भक्तों में भी खासी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर तरफ प्रभु श्री राम के नारे से पूरा शहर राम मय हो चुका है। कई मंदिरों में सुबह से ही भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। जहां भक्तों की टोली भंडारे के प्रसाद को ग्रहण भी कर रहे है। वहीं शहर के प्राचीन मां खरकेश्वरी मां काली मंदिर में अयोध्या में हो रहे भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी दिखाई जा रहा है। जहां सैकड़ो भक्ति अयोध्या में हो रहे प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी देख रहे हैं। वहीं देर शाम मां खरकेश्वरी मां काली मंदिर व सार्वजनिक ठाकुरवाड़ी सहित विभिन्न मंदिरों में रंगोली और दीपोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *