सारस न्यूज, सिलिगुड़ी।
सिलीगुड़ी समेत पूरे देश में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती सम्मानपूर्वक मनाई गई। आज सुबह से ही सिलीगुड़ी में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों के माध्यम से नेताजी की जयंती मनाई गई है। सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से भी आज नेताजी की जयंती मनाई गई। आज
सुभाषपल्ली में नेताजी मोड़ स्थित नेताजी की मूर्ति के
सामने झंडा फहराया गया। इसके बाद सिलीगुड़ी के
मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार व अन्य लोगों
ने नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि
दी।
