• Thu. Mar 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

लापरवाही के आलोक में पुलिस पदाधिकारी और जवान निलंबित।

सारस न्यूज, अररिया।

एसपी अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार देर शाम प्रेस विज्ञप्ति कर बताया कि घटना के समय शहर की गश्ती में दो पेट्रोलिंग पुलिस पदाधिकारी, जिसमें एक पुलिस अवर निरीक्षक, एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के साथ क्यूआरटी दल कर्तव्य में मौजूद थे। फिर भी यह उक्त घटना हुई। इससे यह मालूम हो रहा है कि इसमें शामिल अधिकारियों/जवानों ने अपने कर्तव्य और दायित्व में घोर लापरवाही बरती है। पुअनि डॉली कुमारी, सअनि श्याम कुमार और अन्य दो टाइगर मोबाइल जवान में रितेश व कुंदन को निलंबित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *