• Tue. Mar 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

युवती के साथ लगातार दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिजीत राय है। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पांच दोस्तों ने 20 तारीख की रात को घर में युवती को अकेली पाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के दूसरे दिन यानी की और 21 तारीख को भी तीन दोस्तों ने फिर से युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि इस दौरान घटना की खबर इलाके के लोगों को लग गई। जिसके बाद तीनों युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर आशीघर चौकी पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। जिसके बाद दुष्कर्म में शामिल दो और आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना के 6 दिनों बाद चौथे आरोपी अभिजीत राय को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पांचवें और आखिरी आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *